वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 | Wednesday, 28 October 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

" लोगों से डरते हैं, इसीलिए मतदाता सूची से नाम काट देते हैं " - मोहम्मद सलीम

अपराजिता•27 अक्टूबर 20264 मिनट पठन18 बार पढ़ा गया
आरएसएस की किताब से पन्ने फाड़कर चुनाव आयोग ने एसआईआर (SIR) किया है। मतदाता सूची से कमजोर और गरीब लोगों के नाम हटाए गए हैं। अल्पसंख्यकों के नाम हटाए गए हैं। हम वामपंथियों ने बार-बार राज्य में इस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध किया है।अब जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। इस अन्याय की जिम्मेदारी लेनी होगी।

" लोगों से डरते हैं, इसीलिए मतदाता सूची से नाम काट देते हैं "

मोहम्मद सलीम

➡️ मुर्शिदाबाद जिला, बहरमपुर

आरएसएस की किताब से पन्ने फाड़कर चुनाव आयोग ने एसआईआर (SIR) किया है। मतदाता सूची से कमजोर और गरीब लोगों के नाम हटाए गए हैं। अल्पसंख्यकों के नाम हटाए गए हैं। हम वामपंथियों ने बार-बार राज्य में इस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध किया है।अब जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। इस अन्याय की जिम्मेदारी लेनी होगी।

एसआईआर और सुप्रीम कोर्ट में दायर मामले के संदर्भ में यह बात सीपीआई (एम) के राज्य सचिव और पोलिट ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने कही। मंगलवार को बहरमपुर में सीपीआई (एम) मुर्शिदाबाद जिला कमेटी के संगठनात्मक कार्यक्रम में मोहम्मद सलीम शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ सीपीआई (एम) मुर्शिदाबाद जिला के सचिव जामिर मोल्ला भी थे।

मोहम्मद सलीम ने कहा कि अब यह बात सामने आ गई है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग के बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों से चर्चा किए बिना काम किया है। सुप्रीम कोर्ट में वह अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी।

उल्लेखनीय है कि आज भी सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई थी। अगली सुनवाई 17 नवंबर को है। अदालत में आयोग का दावा है कि दोनों चुनाव आयुक्तों से चर्चा करने के बाद ही ज्ञानेश कुमार आगे बढ़े हैं। वहीं, सुनवाई में आयोग की आंतरिक बैठकों और फाइल नोटिंग्स को सुरक्षित रखने का आवेदन किया गया है।

मोहम्मद सलीम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आयोग के सीईओ मनोज अग्रवाल थे। चुनाव खत्म होते ही उन्हें मुख्य सचिव बना दिया गया! और मुख्यमंत्री एक पिता के सामने सिर झुकाकर कह रहे हैं कि उन्हीं की दया से वे जीते हैं!

मोहम्मद सलीम ने कहा कि इस बीजेपी, आरएसएस और उनके पिछलग्गुओं ने लोगों को ‘बांग्लादेशी’ और ‘रोहिंग्या’ कहा था। आज देखा जा रहा है कि देश भर में 13 करोड़ लोगों के नाम कटने की कगार पर हैं और पूरा देश आंदोलित है। सिर्फ दिल्ली, मुंबई या कोलकाता ही नहीं, अरुणाचल और लद्दाख में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नई पीढ़ी के लड़के-लड़कियांँ सड़कों पर उतरे हैं। अब कहा जा रहा है कि दिल्ली की सीमा के भीतर कोई जमायत नहीं किया जा सकता। सभा नहीं की जा सकती।

मोहम्मद सलीम ने कहा कि वे असल में लोगों से डरते हैं। धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर जब लोग विरोध में उतरते हैं, तो वे उनसे डरते हैं। ब्राजील में लोगों ने सड़कों पर उतरकर वामपंथी उम्मीदवार लूला को जिताया। सर्बिया में छात्रों ने उतरकर सरकार बदल दी। दक्षिणपंथी लोग जनता से डरते हैं इसलिए वे लोगों के नाम काट देते हैं।

मोहम्मद सलीम ने कहा कि धर्म और राजनीति अलग-अलग हैं। इज़राइल के भी कई लोग कह रहे हैं कि यहूदी धर्म और द्वेषपूर्ण जायोनवाद (Zionism) एक नहीं हैं। भारत में भी लोग कहेंगे। हिंदू धर्म और राजनीति की सत्ता हथियाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने वाला हिंदुत्ववाद, दोनों एक नहीं हैं।

मोहम्मद सलीम ने कहा कि लोग अपने घर में या पूजा स्थल पर धर्म का पालन करते हैं। सीपीआई (एम) दफ़्तर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की कोई ज़रूरत नहीं है।

सीपीआई (एम)मुर्शिदाबाद जिला के सचिव जामिर मोल्ला ने कहा कि एक तरफ़ धर्म के नाम पर लोगों को बाँटने की राजनीति चल रही है, तो दूसरी तरफ़ लोगों के वोटों की चोरी की जा रही है। रेजीनगर के उपचुनाव में हमने यही देखा। इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

टीएमसी के समय मंत्री रहते हुए उन्होंने जो किया, अब 'डबल इंजन' कहकर मुख्यमंत्री बनकर उसका दोगुना कर रहे हैं। हम भाड़ंग की समस्या, प्रवासी मजदूरों की पीड़ा जैसे लोगों के जीवन और जीविका के मुद्दों पर आंदोलन खड़ा कर रहे हैं।

.

.

साभार:बांग्ला डिजिटल गणशक्ति

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

" लोगों से डरते हैं, इसीलिए मतदाता सूची से नाम काट देते हैं " - मोहम्मद सलीम

प्रकाशित: 27 अक्टूबर 2026 • 4 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

364 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

363 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

339 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

334 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

330 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

किताबों के लिए पदयात्रा - बुक-स्टॉल और किताबों पर बर्बर हमले के खिलाफ पुस्तक प्रेमियों की पुकार पर

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 • 15:00 | विद्यासागर मूर्ति, कॉलेज स्क्वायर , कोलकाता

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
अतिथि लेखन

गंगा काट रही है जमीन, उजड़ रहा संसार, खो रहा बचपन! : अबिन मित्र

मालदा का गंगा का कटाव केवल नदी के तट के टूटने की घटना नहीं है। यह इंसानों के सपने टूटने का इतिहास, जड़ें उखड़ने की पीड़ा और अपनी ही जन्मभूमि पर परवासी बन जाने की एक निर्मम कहानी है। यहाँ जब गंगा टूटती है, तो केवल मिट्टी का एक टुकड़ा पानी में नहीं समा जाता, बल्कि एक परिवार की कई पीढ़ियों की यादें, एक बच्चे का सुरक्षित बचपन और एक माँ के अपने परिवार को सहेज कर रखने का आखिरी आशियाना भी ढह जाता है।

कुछ घंटे पहले

अतिथि लेखन

अस्थिर अरुणाचल, मीडिया खामोश!- अबिन मित्र

अरुणाचल प्रदेश का सियांग सिर्फ एक नदी का नाम नहीं है। यह इस बात की याद दिलाता है कि विकास किसके लिए है, फैसले कौन ले रहा है, और इसकी सबसे बड़ी कीमत किसे चुकानी पड़ रही है? क्या प्रगति के नाम पर जल-जमीन-जंगल के अधिकार छीन लिए जाएंगे? क्या तरक्की के नाम पर आदिवासियों का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा? क्या सियांग के लोगों की आवाज आखिरकार बाँध के रुके हुए पानी में हमेशा के लिए डूब जाएगी? या फिर देश के लोग इस खामोशी की दीवार को तोड़ेंगे?

26 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय

ईज़ीसीसी (EZCC) में सीताराम येचुरी पर सेमिनार

22 नवम्बर को विधाननगर के ईज़ीसीसी (EZCC) में सीताराम येचुरी के जीवन और संघर्ष पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

26 अक्टूबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

राज्य

राष्ट्र तुम किसके हो ? - शमीक लाहिड़ी

प्रश्न पूछना ही नागरिक का धर्म है- भारत का लोकतंत्र आज एक संधिकाल से गुजर रहा है। यदि सूचनाओं को छिपाकर जनता के जनादेश को बदलने का प्रयास किया जाता है, तो यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा।

श्रेया जायसवाल • 19 अप्रैल 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement