वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 | Wednesday, 28 October 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंश्रद्धांजलि

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आज़म भगतसिंह: क्रांति, विचार और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के अमर नायक

केशव कुमार भट्टड़•27 सितंबर 20267 मिनट पठन139 बार पढ़ा गया

28 सितंबर 2026 - शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध आदमी होने की असली तमीज़ और चेतना का महाकाव्य है। यह वर्ष 'नौजवान भारत सभा' का शताब्दी वर्ष और 'शहीद यादगार समिति' का रजत जयंती वर्ष भी है। भगत सिंह की क्रांतिकारी आवाज़ केवल शोर नहीं थी, बल्कि उसके पीछे गहरा अध्ययन, सामाजिक न्याय और विश्व के महान विचारकों का वैचारिक आधार था। साम्राज्यवादी ब्रिटिश हुकूमत ने डरकर 23 मार्च 1931 को उन्हें फाँसी दे दी, लेकिन उनके विचार आज भी अमर हैं। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ बाज़ारवाद, शोषण और अन्याय के खिलाफ आम आदमी की चेतना और बदलाव के लिए संघर्ष का प्रतीक है। आज के अवसरवादी राजनीतिक दौर में भगत सिंह के विचार एक न्यायपूर्ण भविष्य गढ़ने की प्रेरणा देते हैं और मशाल बनकर राह दिखाते हैं।

शहीद-ए-आज़म भगतसिंह: क्रांति, विचार और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के अमर नायक


28 सितंबर 2026: शहीद-ए-आज़म भगतसिंह की 119वीं जयंती

‘इंकलाब जिंदाबाद’ आदमी होने की तमीज़ है

~ केशव कुमार भट्टड़ ~


आज - 28 सितंबर 2026 - शहीद-ए-आज़म भगतसिंह की 119वीं जयंती है। आज ही के दिन 1907 में क्रांतिकारी विचारों के महानायक भगतसिंह का जन्म लायलपुर ज़िला (अब पाकिस्तान में) के बंगा गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और  माता का नाम विद्यावती कौर था। यह वर्ष अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवमयी है, क्योंकि 1926 में भगत सिंह और उनके साथियों द्वारा स्थापित 'नौजवान भारत सभा' का शताब्दी वर्ष है और साथ ही, शहीदों के वैचारिक दीप को जलाए रखने में जुटी 2001 में स्थापित 'शहीद यादगार समिति' का रजत जयंती वर्ष भी है।


जन-साधारण के अधिकार और साम्राज्यवादी हुकूमत का डर

भगत सिंह का ‘गुनाह’ बहुत बड़ा था; उन्होंने आम आदमी के हित में, गरीब-गुरुबां की बेहतरी के लिए, सबके लिए स्वतंत्रता, आवास, रोटी, शिक्षा और न्याय के लिए आवाज़ बुलंद की थी। क्रांति की यह सबसे बुलंद आवाज़ - जिसे सुनकर अंग्रेज हुक्मरानों का शरीर पसीने-पसीने हो जाता था  - सिर्फ शोर नहीं थी। इसके पीछे आम भारतीय के बेहतर भविष्य के लिए पुख्ता वैचारिक आधार था। अन्य नेताओं से इतर यह आवाज़ आम आदमी के दिलों में विशेष हलचल पैदा करती थी। उम्र से मासूम थे तो क्या, उन्होंने साम्राज्यवादी ताक़तों के विरुद्ध अपना पौरुष दिखलाया था। साम्राज्यवादी ताकतें समझ रही थीं कि इस आवाज़ के पीछे जो विचार है, वह उनकी बुनियाद हिलाकर रख देगा। साम्राज्यवादी हुकूमत और उससे लाभ पाने वालों के लिए यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त था। 


अध्ययन, वैचारिक तूफ़ान और शहादत

हिंदी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी (गुरुमुखी) और अंग्रेजी भाषाओं के जानकार भगतसिंह ने रूस, अमेरिका, यूरोप, भारत और ब्रिटेन के महान विचारकों को समझा था। उनके निजी संग्रह में इन भाषाओं का प्रचुर साहित्य था। यूरोप में बौद्धिक जागरण हो चुका था, फ्रांस की राज्य क्रांति हो चुकी थी, मार्क्सवाद ने एक नया मार्ग दिखा दिया था और रूसी क्रांति भी हो चुकी थी। भारतीय विचारकों के साथ-साथ भगतसिंह पश्चिमी विचारकों को भी पढ़ और समझ रहे थे। इस वैचारिक तूफ़ान का आगाज़ हुकूमत को डराने वाला था; अतः इसे कुचलना उनके लिए ज़रूरी था।  पूर्व निर्धारित निर्णय घोषित हुआ कि इस आवाज़ को खत्म करो; और रात के अंधेरे में  मात्र 23 वर्ष, 5 महीने और 23 दिन की आयु के भगतसिंह को उनके युवा साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ फाँसी दे दी गयी। अंधी ताकत के ज़ेरे-साया कानून का मखौल बनाते हुए साम्राज्यवादी शैतानों ने अपनी जन-शोषण की नीतियों को जारी रखने के लिए क्रांति की इस बुलंद आवाज़ को खामोश कर दिया। वो दिन था 23 मार्च 1931 का , शहीद दिवस के रूप में जिसका पालन किया जाता है।

विचारों की अमरता और व्यापक सामाजिक दृष्टिकोण

लेकिन क्या सचमुच इस आवाज़ को खामोश किया जा सका? क्या उनके विचारों को कुचला जा सका? -  नहीं ! वह आवाज़ आज भी ज़िंदा है और तब तक ज़िंदा रहेगी जब तक साम्राज्यवादी और शोषक ताकतें नेस्तनाबूद नहीं हो जातीं। आज भी ये आवाज़ें, ये विचार -  अन्याय के विरुद्ध, शोषण के विरुद्ध, अधिकारों के हनन के विरुद्ध आम आदमी को साहस और प्रेरणा दे रहे हैं और रहती दुनिया तक देते रहेंगे। भगत सिंह ने कहा था कि विचार कभी नहीं मरते; बिल्कुल सटीक कहा था। “सांप्रदायिक दंगे और उनका इलाज”, “अछूत का सवाल”, “धर्म और राजनीति”, “नास्तिकता”, “विद्यार्थी और राजनीति”, “जाति और धर्म”, “हिंदू-मुस्लिम” और “सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन” आदि विभिन्न विषयों पर भगत सिंह ने भारतीय समस्याओं को बड़े संदर्भ में देखा। भगतसिंह के विचार आज भी ज़िंदा हैं, प्रासंगिक हैं और युवाओं के आदर्श हैं। इस नौजवान को जालियांवाला बाग की मिट्टी ने गढ़ा था।  अतीत की स्मृतियों से दिल पर खींची गयी ये लकीरें आज भी युवाओं के दिलों को झकझोरती हैं। भगतसिंह ने बिल्कुल सही कहा था - ज़िंदा भगतसिंह से ज़्यादा खतरनाक मरा हुआ भगतसिंह होगा। ज़िंदा तो एक भगतसिंह था, मरने पर वह हर युवा का, प्रत्येक नौजवान का प्रेरणा स्रोत बना। जिंदगी की दुश्वारियों में, वर्तमान सामाजिक ढाँचे के जीवन में, नेतृत्व और संगठन की कमजोरी के चलते हर-एक में भले ही वह पूरी तरह उभर कर सामने न आ पाता हो, लेकिन उनकी धड़कन में ओजस्वी-संगीत बनकर गूँजता है। भगतसिंह ने  ‘इंकलाब जिंदाबाद’ सिर्फ कहने के लिए नहीं कहा, उसे अपने चरित्र में उतारा, जीवन का लक्ष्य बनाया और उसके लिए शहीद हुए।


'इंकलाब जिंदाबाद': जन-चेतना का महाकाव्य

शहीद यादगार समिति के प्रधान संरक्षक मोहम्मद सलीम कहते हैं-"दुनिया की सबसे छोटी कविता है ‘इंकलाब जिंदाबाद’।" इसके गहरे निहितार्थ हैं। कवि ‘धूमिल’ के शब्दों में-“कविता शब्दों की अदालत में मुजरिम के कटघरे में खड़े बेकसूर आदमी का हलफनामा है; कविता भाषा में आदमी होने की तमीज़ है। ” - जी हाँ, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ आदमी होने की तमीज़ है। 


बाज़ारवाद की बदतमीज़ियों के खिलाफ आम आदमी की संस्कृति है ,हथियार है-‘इंकलाब जिंदाबाद’। इसे बार-बार दोहराए जाने की ज़रूरत है, क्योंकि यह जन-गण की चेतना का महाकाव्य हैं। एकांत में युवा-मन जब खुद का साक्षात्कार करता है, अपने साथ भगतसिंह को पाता है और दुनियादारी के बोझ तले दबे-घुटे व्याकुल मन में साहस का संचार होता हुआ-सा महसूस करता है। कहीं न कहीं युवा सोचता है कि बस बहुत हुआ, अब सब कुछ बदलो। यह बदलाव की तड़प ही वास्तविक विकास की शुरुआत है। देश के करोड़ों युवा भगतसिंह के दीवाने हैं। गाँव-गलियों के ढाबों-सेलूनों से लेकर शहरों के छात्रावासों में भगतसिंह के पोस्टर मिलना इस दीवानगी का साक्षात सबूत है। भगतसिंह अब एक व्यक्ति का नाम नहीं, एक संपूर्ण विचार का नाम हैं। भगतसिंह इसीलिए देश पर मर-मिटने वालों में पहले स्थान पर हैं, शहीद-ए-आज़म हैं।

वर्तमान दौर में भगतसिंह की प्रासंगिकता और नमन

देश में आज जब सत्ता की नीतियाँ, राजनीतिज्ञों की चतुराइयाँ, दलों की स्वार्थ-लोलुपता, क्षेत्रीयता, जातिवाद, बाज़ारवाद, धनबल-बाहुबल का नकारात्मक बोलबाला , गरीबी-भेदभाव-संकीर्णता-सांप्रदायिकता जब जन-मन में आक्रोश भरती है, तो इन सब के विरुद्ध वैचारिक धरातल पर लोहा लेने वाले भगतसिंह याद आते हैं। भगतसिंह को माला पहनाते वक्त मन स्वस्थ होने लगता है , चेतना उभरने लगती है और कुछ अनकहा-अच्छा-सा लगने लगता है। उनके विचार मशाल बनकर राह दिखाते हैं। भगतसिंह की जिंदादिली और उनका चरित्र उन्हें युवा-मन का महानायक बनाते हैं।

भगतसिंह के क्रांतिकारी साथी शिव वर्मा लिखते हैं- “आज के राजनीतिक जगत में अपने चारों ओर फैली अवसरवादिता, पद और प्रतिष्ठा की होड़ में दलगत पटका-पटकी, अपने ही घनिष्ठ मित्रों के कंधों पर लात रखकर उन्हें गिराकर आगे निकल जाने की लालसा, सिद्धांत के नाम पर सिद्धांतहीनता, गुटबंदी, ढोंग, बनावटीपन देखकर मन में वितृष्णा-सी जाग उठती है। तब भगतसिंह की याद में उन्हीं द्वारा कही गयी पंक्तियाँ मेरा अपना प्रश्न बन जाती हैं - ‘वे सूरतें इलाही किस देश बसतियाँ हैं, जिनके निहारने को अँखियाँ तरसतियाँ हैं!’”

भगतसिंह व्यक्तिगत मान-अपमान से बहुत ऊपर थे। बहुत पहले से 'हम भारत के लोग' - सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का भारत और उसके मेहनतकश लोग - उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था । ‘पाश’ के शब्दों में - “भारत / मेरे सम्मान का सबसे महान शब्द / जहाँ कहीं भी प्रयोग किया जाए / बाकी सभी शब्द अर्थहीन हो जाते हैं।”

आज शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर, साथ ही नौजवान भारत सभा के शताब्दी वर्ष और शहीद यादगार समिति के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक पड़ाव पर, उनके महान एवं पवित्र आदर्शों को पूरा करने का संकल्प लें, देश के खूबसूरत व न्यायपूर्ण भविष्य का ख्वाब देखें और उसे साकार करने के प्रण के साथ शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को नमन करें। आप सभी के साथ हम उन्हे ‘श्रद्धा –सुमन’ अर्पित करते हैं। इंकलाब ज़िंदाबाद। शहीद-ए-आज़म भगतसिंह अमर रहें।


साभार: भगतसिंह के वास्तविक फोटो स्रोत http://www.shahidbhagatsingh.org/index.asp?linkid=2

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

शहीद-ए-आज़म भगतसिंह: क्रांति, विचार और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के अमर नायक

प्रकाशित: 27 सितंबर 2026 • 7 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

364 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

363 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

339 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

334 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

330 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

किताबों के लिए पदयात्रा - बुक-स्टॉल और किताबों पर बर्बर हमले के खिलाफ पुस्तक प्रेमियों की पुकार पर

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 • 15:00 | विद्यासागर मूर्ति, कॉलेज स्क्वायर , कोलकाता

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
अंतर्राष्ट्रीय

ब्राजील: उग्र दक्षिणपंथ की करारी हार। 'लूला' की ऐतिहासिक वापसी

"ब्राज़ील किसी का पिछवाड़ा (backyard) नहीं है—विदेशी हस्तक्षेप और दक्षिणपंथी ताकतों को पछाड़कर वामपंथी 'लूला' की ऐतिहासिक जीत।"

लैटिन अमरीकी देश ब्राज़ील में राष्ट्रपति चुनाव जीतकर लूला ने धुर दक्षिणपंथी ताकतों के उदय को करारी शिकस्त दी है। अमरीकी दबाव और मेटा के एल्गोरिदम जैसे विदेशी हस्तक्षेपों के बावजूद, लूला ने ऐतिहासिक राजनीतिक वापसी की है। पहले दौर में पिछड़ने के बाद, वामपंथी-प्रगतिशील एकजुटता और कार्य सप्ताह घटाने जैसे फैसलों ने उनकी बड़ी जीत तय की। यह नतीजा पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और वाशिंगटन के लिए बड़ा झटका है, हालांकि संसद में दक्षिणपंथियों का दबदबा बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी सहित वैश्विक नेताओं ने इस जीत पर बधाई दी है, जो क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को प्रभावित करेगी। लूला ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र सुरक्षित है और ब्राज़ील किसी भी विदेशी ताकत का पिछलग्गू नहीं बनेगा।

26 अक्टूबर 2026

सिनेमा

100वें साल में उत्तमकुमार -'अकेला आता है चाँद'~संजय मुखोपाध्याय

"फिल्मी परदे के साधारण फ्रेम से निकलकर जो इतिहास के फलक पर अमर हो गया, वही एकमात्र उत्तम है।" यह आलेख बांग्ला सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर उनकी कला, लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव का एक गंभीर विश्लेषण है। लेखक संजय मुखोपाध्याय बताते हैं कि बंगाली बुद्धिजीवियों ने लंबे समय तक उत्तम कुमार की लोकप्रियता को लेकर एक संकोच और अविश्वास का भाव रखा, क्योंकि वे इसे संभ्रांत कला के दायरे से बाहर मानते थे। इसके बावजूद, उत्तम कुमार केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि बंगाल की आधुनिकता, मध्यवर्गीय पहचान और सामूहिक सपनों के जीवंत प्रतीक बन गए। हॉलीवुड की मर्लिन मुनरो की तरह उन्होंने भी अपने दौर के सामाजिक और राजनीतिक तनावों के बीच खुद को ढाला। पटकथाओं की सीमाओं से परे जाकर अपने अनूठे अभिनय, देह-भाषा और सहजता से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। वे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा बेजोड़ 'नक्षत्र' बनकर उभरे, जिनका प्रभाव आज भी हमारी सांस्कृतिक चेतना में अमिट है।

25 अक्टूबर 2026

सिनेमा

'सिनेमा की पाठशाला में' ~ संजय मुखोपाध्याय ~

"सिनेमा जब केवल मनोरंजन न रहकर विचार का हथियार बन जाता है, तो सत्ता की नींद उड़ना स्वाभाविक है!" यह आलेख सिनेमा को केवल मनोरंजन के बजाय एक गंभीर विचार और सांस्कृतिक हस्तक्षेप के रूप में देखता है। इसमें 'लेनिन' के काल से लेकर स्वतंत्र भारत में ('जवाहरलाल नेहरू' की पहल और 'सत्यजित राय-ऋत्विक घटक के योगदान से) FTII और SRFTI जैसे फिल्म शिक्षण संस्थानों के उदय और उनके इतिहास पर चर्चा की गई है। लेखक 'संजय मुखोपाध्याय' बताते हैं कि कैसे ये संस्थान नए और सचेत फिल्मकार तैयार करते हैं, जो व्यवस्था के सामने उसके खिलाफ सवाल खड़े करते हैं, और यही वजह है कि सत्ता इन सांस्कृतिक केंद्रों पर निरंतर हमले करती है।

16 अक्टूबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
श्रद्धांजलि

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्देशक और लेखक सत्यजीत राय ने महानायक उत्तम कुमार के आकस्मिक निधन (24 जुलाई 1980) पर आनंदबाज़ार पत्रिका में 26 जुलाई 1980 को एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक आलेख लिखा था, जिसका बांग्ला शीर्षक था - "অস্তমিত নক্ষত্র" - 'अस्तमित नक्षत्र'। यह आलेख 24 जुलाई 2019 को 'अस्तमित उत्तम' (অস্তমিত উত্তম) के नाम से पुनः प्रकाशित हुआ। इस शीर्षक में बहुत ही सुंदर शब्दावली का खेल किया गया , जिसके दो समानांतर अर्थ निकलते हैं: उत्तम कुमार के नाम के संदर्भ में - यहाँ 'उत्तम' का सीधा अर्थ अभिनेता 'उत्तम कुमार' से है। यानी "उत्तम कुमार का अस्त हो जाना (निधन हो जाना)"। बांग्ला और हिन्दी दोनों में 'उत्तम' का गुणवाचक अर्थ 'सर्वश्रेष्ठ' या 'सबसे अच्छा' होता है। इसके अनुसार इस शीर्षक का भावार्थ है—"श्रेष्ठता का ढल जाना" या "एक स्वर्णिम युग का अंत"। अपने इस आलेख में महानायक के निधन के बाद उनकी अभिनय क्षमता का विश्लेषण किया था महान निर्देशक सत्यजीत राय ने। आनंदबाज़ार पत्रिका का आभार व्यक्त करते हुए उत्तम कुमार (03 नवंबर 1926- 24 जुलाई 1980) जन्मशती वर्ष में हिन्दी पाठकों के लिए प्रस्तुत है इस ऐतिहासिक आलेख का हिन्दी में भावानुवाद । भावानुवाद करते समय मूल लेख का भाव, विश्लेषण और महान निर्देशक सत्यजीत राय की भाषा की गंभीरता बनाए रखने की कोशिश की गई है। जन्मशती वर्ष में किवदंती महानायक का सादर स्मरण, श्रद्धांजलि ।

केशव कुमार भट्टड़ • 10 सितंबर 2026

श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम सिंह: क्रांति, त्याग और संघर्ष का प्रेरणादायी जीवन

"ठाकुर राम सिंह - काले पानी की यातनाओं से लेकर जन-संघर्ष तक, आजादी और अधिकारों के लिए समर्पित रहा जिनका जीवन " - अजमेर में जन्मे महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में 'डोगरा शूटिंग केस' के तहत काले पानी (अंडमान जेल) की कठोर सजा काटी। आजादी के बाद वे कम्युनिस्ट पार्टी और किसान सभा से जुड़कर आजीवन गरीबों व किसानों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने आगरा को अपनी कर्मभूमि बनाया और संजय प्लेस में ऐतिहासिक 'शहीद स्मारक' व पुस्तकालय का निर्माण कराया। सादगी पसंद ठाकुर साहब 98 वर्ष की आयु तक क्रांतिकारी विचारों और सामाजिक न्याय के प्रतीक बने रहे। आगरा का शहीद स्मारक, पुस्तकालय-वाचनालय, उनके द्वारा प्रकाशित स्मारिकाएं और उनसे जुड़े लोगों की स्मृतियां आज भी उनके संघर्ष की कहानी कहती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी विरासत है। महान क्रांतिकारी ठाकुर राम सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

नवाब उद्दीन • 16 सितंबर 2026

श्रद्धांजलि

कॉमरेड डॉ. एस. पी. कश्यप - इतिहास, मार्क्सवाद और संघर्ष के महान शिक्षक। ~ नवाब उद्दीन ~

कॉमरेड डॉ. एस. पी. कश्यप - मार्क्सवादी दर्शन और जनसंघर्षों को जीवन का ध्येय बनाने वाले अनूठे शिक्षक - को नमन! वे एक मेधावी इतिहासकार, समर्पित कम्युनिस्ट और मार्क्सवादी विचारधारा के सहज शिक्षक थे। 19 वर्ष की उम्र से अध्यापन शुरू करने वाले कश्यप जी ने जीवन भर जनसंघर्षों और सांगठनिक दायित्वों को प्राथमिकता दी। प्राचार्य पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर उन्होंने खुद को पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित कर दिया। उन्होंने सरल भाषा में जटिल मार्क्सवादी सिद्धांतों को कई पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं तक पहुँचाया। आज साम्प्रदायिकता और सामाजिक चुनौतियों के दौर में उनकी वैचारिक विरासत अत्यधिक प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।

केशव कुमार भट्टड़ • 15 सितंबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement